
बडी खबर: जम्मू कश्मीर मे सेना के जवान ने साथियो पर की फायरिंग
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट स्थित 156 प्रादेशिक सेना बटालियन में आज सेना के जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।






















