
बडी खबर: गैंगस्टर दीपक टीनू मामले मे आज सीआईए प्रभारी प्रितपाल की होगी पेशी
आईजी ने बर्खास्त एसआई से की कई घंटे पूछताछ
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता): दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला कत्ल केस के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू मामले में आज मानसा पुलिस प्रितपाल सिंह को अदालत में पेश करेगी। जिसके बाद उसके रिमाड की मांग की जाएगी। जानकार सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आईजी पटियाला एमएस छीना के नेतृत्व में एसआईटी ने मानसा आकर बर्खास्त सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह से देर तक पूछताछ की। उ आईजी छीना गुरुवार को मानसा पहुंचे और प्रितपाल सिंह से कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान एसआईटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रितपाल सिंह का और रिमांड हासिल करने की मांग कर सकती है।






















