
बडी खबर: कोटकपूरा गोलीकांड मामले मे एसआईटी द्वारा पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ खत्म
करीब 3 घंटे के बाद बाहर आये एसआईटी ऑफिसर
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता )पंजाब के कोटकपूरा में 2015 में हुई पुलिस गोलीबारी घटना की जांच कर रही एसआईटी ने आज करीब 3 घंटे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार एडीजीपी एलके यादव की अगुआई में बनाई गई एसआईटी ने उनके चंडीगढ़ निवास स्थान पर उनसे तकरीबन तीन घंटे तक पूछताछ की। अधिकारी आज सुबह 11 बजे ही उनके घर पहुंच गए थे। एसआईटी के सदस्य सुबह 11 बजे प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे और तब से ही उनसे पूछताछ की जा रही है।























