
बडी खबर: आयकर विभाग की ट्राइडेंट ग्रुप के सभी ठिकानों पर एक साथ बडी रेड
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे आज आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग द्वारा ट्राइडेंट ग्रुप के सभी ठिकानों पर रेड की जा रही है। बता दिया जाए कि कोलकाता में चल रही बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स कि रैड के कारण लुधियाना के एक परिसर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
इस कार्रवाई के दौरान कोलकाता की टीम ने इनकम टैक्स अधिकारियों की दर्जन के लगभग टीम के साथ कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की करीब 35 टीमें जांच में शामिल है।























