
बडी खबर: आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने दिया भगौड़ा करार
संपत्ति अटैच करने के भी आदेश जारी
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर आ रही है कि तरनतारन कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग को भगौड़ा करार दिया है। साथ ही कोर्ट में पेश न होने पर संपत्ति अटैच करने का आदेश भी जारी किया है। दरअसल, साल 2020 में तरनतारन में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों को इंसाफ दिलाने के मकसद से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कोविड के दौरान पाबंदी के चलते डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया था।























