
बडी कार्रवाई: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पंजाब मे अलग अलग ठिकानों पर की छापेमारी
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पिछले महीने हरियाणा में करनाल से जब्त आईईडी के मामले में पंजाब में 7 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों में 7 जगह तलाशी के दौरान एनआईए ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल इक्विपमेंट जब्त किए हैं।
एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी सांझा की। जांच के दौरान पता चला कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद की डिलिवरी भारत में करवाई थी। इसी सूचना के आधार पर बुधवार को पंजाब के लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर में 7 जगहों पर रेड मारी गई, जिसमें डिजिटल उपकरण, वित्तीय लेनदेन व संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।























