
बड़ी खबर हरियाणा के नूंह से:
अवैध खनन करने वालों ने डीएसपी पर चढाया डंपर, मौके पर ही मौत
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्व समाचार) – इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा की नूंह से सामने आई है, जहां अवैध खनन करने वालों ने डीएसपी पर डंपर चढा दिया है। इस दौरान डीएसपी सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, सूचना के आधार पर डीएसपी सुरिंदर सिंह खनन रोकने गए थे. जब उन्होंने अवैध पत्थरों से लदे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो डंपर चालक ने उन पर डंपर चढा दिया। मौके पर नूंह के एसपी और आईजी मौजूद थे, आरोपी को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह भी खबर आई है कि डीएसपी सुरिंदर सिंह इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।























