
बटाला मे पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड मे पंजाब पुलिस को बडी सफलता
आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता):बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों में चली मुठभेड़ के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके दो साथी भी काबू कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली भी लगी है। वहीं इस मुठभेड़ में गैंगस्टरों द्वारा 30 और पुलिस द्वारा तकरीबन 40 फायर किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए गैंगस्टर बबलू से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं।






















