

ईरान के पहलवान को दी मात
नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा। महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उसका ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। वहीं, महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में सीमा बिस्ला हार गईं। जबकि पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।




















