बजट मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक शुरू
कुछ ही देर मे पेश होगा अंतरिम बजट: इस बार हो सकते है कई बड़े ऐलान
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) बजट के ऐलान का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण संसद के पटल पर इस साल का अंतरिम बजट पेश करेंगी. चुनावी साल होने की वजह से इस साल पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश करेंगी।
बजट की घोषणाओं को लागू करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होने के चलते सरकार अंतरिम बजट पेश करती है. पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में यह दूसरा अंतरिम बजट है। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना छठा और पहला अंतरिम बजट पेश करेंगी कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक में ही अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद हैं।
चार साल पहले यानी 2019 तक वित्त मंत्री ब्रीफकेस में बजट लाती थीं और उस ब्रीफकेस को मीडिया के सामने पेश किया जाता था, लेकिन 2020 से इसे ब्रीफकेस की जगह वित्त मंत्री का बही-खाता नाम दिया गया. यह एक फाइल की तरह होता था. लेकिन पिछले साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल बजट पेश किया था. लाल पाउच में पैक टैबलेट को मीडिया के सामने पेश किया गया था.























