
बग्गा गिरफ्तारी मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज फिर अहम सुनवाई
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता): भाजपा नेता तजिंदरपाल बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में आज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में फिर से सुनवाई होगी। ज्ञात हो कि बग्गा को पंजाब पुलिस ने कल दिल्ली से गिरफ्तार किया था लेकिन एक बड़ी घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम को रोक कर बग्गा को वापस दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पंजाब सरकार ने इस संबंध में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन हाईकोर्ट ने बग्गा को हरियाणा में रखने की पंजाब सरकार की मांग को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया। इस मामले में आज फिर हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी.





















