
बंठिडा जिले मे मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग घटना के बाद एसएसपी का बड़ा बयान आया सामने
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के बठिंडा जिले के मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर एस.एस.पी. गुलनीत खुराना ने बड़ा बयान सामने आया है। एस.एस.पी. ने कहा है कि इस घ टना में फिलहाल कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आ रहा है लेकिन फिर भी हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच के अनुसार यह सेना का आंतरिक मामला लग रहा है।
बतां दे कि बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में आज तडक़े करीब 4.35 बजे हुई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह फायरिंग किसके द्वारा की गई है, लेकिन पुलिस और सेना द्वारा पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।























