
बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): कोलकाता/रांची/अगरतला, सात सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। इन उपचुनावों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की पहली चुनावी परीक्षा कहा जा रहा है। त्रिपुरा की दो सीटों बॉक्सानगर और धनपुर, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी और झारखंड की डुमरी सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।























