फोन पर बातचीत में बाइडेन ने मून को बताया ‘अच्छा दोस्त’
सोल, 22 मई : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस समय सोल दौरे पर हैं। उन्होंने वहां दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ फोन पर बातचीत की। बातचीत में उन्होंने मून जे-इन को एक अच्छा दोस्त बताया और दोनों देशों के बीच गठबंधन को मजबूत करने के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।






















