
फूड सेफ्टी विंग ने मिलावटखोरी पर कसा शिकंजा : चेतन सिंह जौड़ामाजरा
घटिया दर्जे के खाद्य-पदार्थों की बिक्री पर रखी जा रही है पैनी नजर
चंडीगढ़, 25 सितम्बरःपंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की तरफ से घटिया दर्जे के खाद्य-पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध ज़ीरो टालरैंस नीति के अंतर्गत फूड सेफ्टी विंग की तरफ से खाने-पीने की वस्तुएँ बेचने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। त्योहारों के सीजन को मुख्य रखते हुए फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से खाने-पीने का समान बेचने वाले विक्रेताओं पर पैनी नज़र रखी जा रही है जिससे कोई भी गलत या अखाद्य वस्तु लोगों तक पहुंचने से रोकी जा सके और लोगों का स्वास्थ्य तंदरुस्त रह सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसको मुख्य रखते हुए फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जिससे वह दूसरे जिलों में जाकर भी खाने-पीने का समान बेचने वाले विक्रेताओं की चैकिंग कर सकें। यदि कोई मानक से कम या न खाद्य वस्तु बेच रहा है तो उसके खि़लाफ़ फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट के अधीन जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, कम ऐडजुकेटिंग अफ़सर (फूड सेफ्टी) की कोर्ट में फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की धाराओं के अधीन कार्यवाही करते हुए भारी जुर्माना किया जाता है और यदि कोई सैंपल अखाद्य पाया जाता तो उसका केस माननीय जुडिशियल कोर्ट में दायर किया जाता है।
फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन पंजाब के फूड सेफ्टी विंग की तरफ से शुरु की बहु-आयामी मुहिम सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स. जौड़ामाजरा ने कहा कि विंग ‘‘ अगर यह सुरक्षित नहीं तो यह भोजन नहीं’’ स्लोगन के अंतर्गत लोगों को सुरक्षित और स्वास्थ्यमंद भोजन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस तरह विभाग ‘‘किसी भी किस्म की मिलावट के प्रति सचेत मानव ही बढ़िया ज़िंदगी जीयें’’ के मंतव्य से पंजाब निवासियों को शुद्ध खाने-पीने वाली वस्तुएँ मुहैया करवाने की जागरूकता मुहिम में नेतृत्व कर रहा है।
उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से कई नये प्रयास किये जा रहे हैं और इसके साथ ही फूड सेफ्टी और स्टैंडरडर्ज़ अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से खाने-पीने की वस्तुओं के मानक में सुधार लाने के लिए कई नये प्रोजैकट शुरू किये गए हैं। जिसके अंतर्गत खाने- पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता चैक करने के लिए सैपलिंग, इंसपैक्शन की जाती है।
उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से लगातार फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट के अधीन रजिस्ट्रेशन और लायसेंस के लिए दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की तरफ से अब तक फूड बिज़नस ओपरेटरों को कुल 165783 लायसंस और रजिस्ट्रेशनें जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि दूध की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभाग की तरफ से विशेष ध्यान दिया जा रहा है और महीना अगस्त 2022 के दौरान विभाग की तरफ से कुल 1016 सैंपल भरे गए, जिनमें से दूध के कुल 676 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से दूध के 278 सैंपल मान्यता पर खरे नहीं उतरे।
फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से पूरे पंजाब में खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता को चैक करने के लिए कुल 7 मोबाइल फूड सेफ्टी वैनें तैनात की गई हैं। एफ. एस. एस. ए. आई. द्वारा यह प्रोग्राम ’फूड सेफ्टी ऑफ व्हीलज़’ के अंतर्गत शुरू किया गया है। यह वैनें अलग अलग जिलों में जागरूकता, फूड सेफ्टी प्रशिक्षण, खाने- पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच करती हैं। इनमें फूड टेस्टिंग का पूरा प्रबंध है और रिपोर्ट मौके पर दी जाती है। इसके इलावा विभाग की तरफ से सब्ज़ी मंडियों में चैकिंग की गई और फ़लों को ग़ैर कुदरती ढंग से पकाने के लिए इस्तेमाल किये जाते रसायन कैल्शियम कार्बाइड पर और अदरक की चमक बढ़ाने के लिए तेज़ाब के साथ धोने पर रोक लगाई गई।
खाने-पीने की वस्तुओं का कारोबार करने वालों को फूड सेफ्टी और स्टैंडरडर्ज़ एक्ट, 2006 के नियमों से अवगत करवाने के लिए फूड सेफ्टी प्रशिक्षण एंड सर्टीफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है। वर्कशाप में साफ़ सफ़ाई रखने, वर्करों के मैडीकल फिटनैस, वर्करों को ऐप्रन, दस्ताने, टोपी, मास्क आदि पहनने की हिदायतें दी जाती हैं।
उन्होंने बताया कि एफ. एस. एस. ए. आई. के रीप्रपोज़ यूज्ड कुकिंग आईल प्रोग्राम के अंतर्गत, एक कंपनी फूड विक्रेताओं से इस्तेमाल किया तेल इकट्ठा करेगी और उसे बायोडीज़ल में तबदील करेगी, इस तरह खाद्य तेल के बार-बार प्रयोग में कमी आएगी। जब खाद्य तेल को बार-बार गर्म करके तलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो उसमें ट्रांस फेंट की मात्रा काफ़ी बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है और हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलैस्ट्रोल, हार्ट अटैक आदि का कारण बनती है।
विद्यार्थियों के लिए ‘इट राइट’ मुहिम
स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि ‘इट राइट’ मुहिम चलाई जा रही है जिसके अधीन स्कूलों के बच्चों को साफ़-सुथरा और पौष्टिक भोजन मुहैया करवाने के अंतर्गत जंक फूड बंद करने के लिए स्कूलों में चैकिंग की जा रही है और स्कूलों में सैमीनार करके बच्चों को जंक फूड के द्वारा होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ़ों के बारे भी जागरूक किया जा रहा है। उनको कम नमक और कम चीनी की मात्रा लेने और कम तेल बरतने सम्बन्धी भी अवगत करवाया जा रहा जिससे वह पौष्टिक भोजन की तरफ ही ध्यान दें।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए भी एफ. एस. एस. ए. आई. द्वारा प्रोग्राम चलाया जा रहा है, इसके अधीन दूध, खाद्य तेल, चावल, आटा और नमक को विटामन और मिनरल युक्त करके बेचने की हिदायत की गई है और ऐसे पदार्थ पर एफ पल्स का लॉगो ज़रूरी है। विभाग की तरफ से खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए समय समय पर एफ. एस. एस. ए. आई. की हिदायतों अनुसार सर्वे के लिए भी सैंपलिंग करवाई जाती है, जिसमें दूध और दूध से बने पदार्थ, खाद्य तेल, शहद, फल और सब्जियों आदि के सैंपल लिए गए।
——–





















