दिल्ली, 07 अगस्त (विश्ववार्ता) दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूईएफए चैम्पियंस लीग आज से शुरू हो रहा है। कोरोना के चलते स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे, मैदान में थूकने पर यलो कार्ड मिलेगा और संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए एक मैच में 30 फुटबॉल इस्तेमाल की जाएंगी।
अब 8 टीमों के बीच 17 दिन में 11 मैच खेले जाएंगे। फाइनल समेत सभी मुकाबले पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारतीय समयानुसार रात 12.30 से होंगे।चैम्पियंस लीग में प्री-क्वार्टरफाइनल के लेग-2 के 4 मुकाबले होना बाकी थे, जो 7 और 8 अगस्त को होंगे। शुक्रवार को दो मैच युवेंटस-लियोन और मैनचेस्टर सिटी-रियाल मैड्रिड के बीच मैच होंगे। अगले दिन बार्सिलोना और नेपोली के अलावा बायर्न म्यूनिख और चेल्सी के बीच मुकाबला होगा।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...























