
फीफा विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज रात
अर्जेंटीना और क्रोएशिया की टक्कर …
जानिये कितने बजे शुरू होगा मैच
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) फीफा वल्र्ड 2022 में आज पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना क्रोएशिया से होगा. मैच भारतीय समय अनुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. एक ओर मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना की टीम ड्रीम फाइनल मुकाबला खेलना चाहेगी. तो वहीं क्रोएशिया की टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का करने उतरेगी.





















