
फीफा वल्र्ड कप में क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होंगे
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) फीफा वल्र्ड कप 2022 की क्वार्टरफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई है। मंगलवार को खेले गए राउंड-16 के आखिरी मुकाबले में पुर्तगाल की टीम ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पुर्तगाल की तरफ से रैमोस ने इस टूर्नामेंट का पहली हैट्रिक लगाई है। राउंड-16 के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में मोरक्को ने पैनेल्टी शूटआउट में 2010 की चैंपियन टीम स्पेन को 3-0 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही क्वाट्र्र फाइनल की सभी 8 टीमें तय हो गई है।





















