
फिल्मी स्टाईल मे अदालत मे पेश होने के लिए जाते हुए आरोपी पुलिस की गिरफ् से फरार
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के खन्ना जिले मे आज 2 शातिर चोरो ने अदालत में पेश होने के लिए जाते हुए फिल्मी स्टाइल में चलती गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गये। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से फिर आरोपी को पकड लिया गया है।
थाना इंचार्ज तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति नशा करने के आदी थे। पूछताछ के लिए ले जाते समय इन्होंने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने राहगीरों के मोटरासाइकिल से पीछा कर इन्हें काबू किया। पुलिस ने दोनों का पीछा किया और बड़ी मुश्किल से दोनों को पकड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे सब्जी मंडी में बैठे थे, इसी दौरान 2 व्यक्ति फिल्मी अंदाज में पुल से नीचे कूद कर भाग निकले।























