
फिलीपींस में मनदीप मनीला की गोलियां मार हत्या
मनाली के कत्ल की जिम्मेदारी इस गैंग ने ली
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) फिलीपींस में दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर मनदीप मनाली की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह फिलीपींस में बंबीहा गैंग चला रहा था। इसकी एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर यह मर्डर किया गया। ऑडियो में धमकी दी जा रही है कि बंबीहा गैंग के मेंबरों का वही हश्र होगा, जो सिद्धू मूसेवाला का किया गया। मनाली के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है।























