
फिर पंजाब में पीएम मोदी के आने को लेकर नया विवाद
पीएम मोदी के दौरे कारण सीएम चन्नी नही शामिल हो सके रैली में
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अब की बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। पीएम मोदी की रैली के कारण पंजाब में नो फ्लाई जोन बनाया गया था और इसी कारण मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के हैलीकॉप्टर को उडऩे की इजाजत नही दी गई और होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके। जिसके बाद सीएम चन्नी काफी देर इंतजार करने के बाद वह वापस लौट गए।






















