
फिर पंजाब के युवक की विदेश मे दर्दनाक मौत, परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ, 11 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहादुर में जन्मे जगजोत सिंह (30), जो बेहतर भविष्य के लिए विदेश में कमाई कर रहा था, की अमेरिका में एक सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
मृतक के पिता जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे जगजोत सिंह को उसके सुनहरे भविष्य के लिए 2017 में अमेरिका भेजा था, जो वहां गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह न्यूयॉर्क से कैलिफोर्निया तक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे और पिछले दिन 28 अगस्त को एलए शहर में एक भयानक सडक़ दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए एलए के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी जान चली गई।





















