
फिर एक दलित मासूम बना शिक्षक के गुस्से का शिकार
टेस्ट मे सवाल का जबाव न आने पर इतना पीटा की फिर दुनिया को ही कह गया मासूम अलविदा
गुरू व शिष्य के रिश्ते पर फिर कलंक
स्कूल के सामने शव रखकर प्रदर्शन-पथराव, पुलिस की गाड़ी फूंकी
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्व समाचार) उत्तर प्रदेश के औरैया में फिर एक दलित मासूम शिक्षक के गुस्से का शिकार हुआ। दलित मासूम छात्र को एक टीचर ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टीचर ने क्लास में बच्चों का टेस्ट लिया था। इसमें दलित छात्र निखित ने ओएमआर सीट में एक खाने की जगह दो खाने ब्लैक कर दिए थे और सामाजिक विज्ञान में सामाजिक की जगह समाजक लिख दिया था। इससे नाराज टीचर ने उसे डंडे, लात और घूसों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। इलाज के दौरान 18वें दिन उसकी मौत हो गई।
छात्र की मौत के बाद औरैया में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की दो गाडिय़ों में आग लगा दी और दो निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।























