
फिर आया कोरोना: दिल्ली में फिर पाबंदियों का दौर हुआ शुरू
मास्क नहीं लगाने पर लगेगा इतने रूपये का जुर्माना!
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता). दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है।
दिल्ली में एक बार फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी ने आज अपनी बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर ५०० रुपए का चालान काटा जाएगा। बैठक में स्कूल बंद नहीं करने पर फैसला लिया गया है।






















