
फिरोजपुर बॉर्डर पर तैनात बी.एस.एफ. के एक हेड कॉस्टेबल को अचानक लगी गोली, हुई मौत
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) फिरोजपुर बॉर्डर पर तैनात बी.एस.एफ. के एक हेड कॉस्टेबल को अचानक उसी की ही बंदूक की गोली लग गई जिससे जवान की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. की 155 बटालियन का बॉर्डर पर तैनात इस जवान की अपनी ही बंदूक से अचानक गोली चल गई और देखते ही देखते दम तोड़ गया। इस घटना को लेकर बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस की और से जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इन हालातों में और कैसे जवान की बंदूक से गोली चली ?





















