
फिरोजपुर जिले मे शादी की शॉपिंग करने गए 3 भाइयों के लापता होने की खबर मे आया बडा अपडेट सामने
परिवार मे मचा कोहराम, पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोज़पुर जिले में तीन दिन पहले फऱीदकोट के गाँव झाड़ीवाला के रहने वाले तीन भाई जो अपने चचेरे भाई की शादी में जाने के लिए अपने घर से फिऱोज़पुर के लिए शॉपिंग करने निकले थे के मामले मे बडा अपडेट सामने आया है तीन भाइयों में से दो सगे भाइयों अनमोल दीप और आकाशदीप के शव नहर से बरामद हुए हैं। दोनों के शव फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। दोनों भाइयों के शव मिलने की खबर से परिवार में मातम का माहौल छा गया है।
आपको बता दें कि फिरोज़पुर में तीन दिन पहले फऱीदकोट के गाँव झाड़ीवाला के रहने वाले तीन भाई जो अपने चचेरे भाई की शादी में जाने के लिए अपने घर से फिऱोज़पुर के लिए शॉपिंग करने निकले थे। इस दौरान उनका मोटरसाइकल फिऱोज़पुर-फऱीदकोट रोड पर फिरोजपुर फिडर नहर के किनारे टूटी हुई हालत में बरामद हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि हादसे के बाद शायद वे नहर में गिर गए हों। इस लिए लगातार नहर में भी गोताखोर लगाकर उनको ढूँढने की कोशिश की जा रही थी। अभी उन तीनों भाइयों में से दो सगे भाइयों के शव नहर में से बरामद हो चुके है लेकिन अभी भी एक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
वहीं परिवार वालों ने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए हमें मामले का पता लगना चाहिए। एसएचओ दीपिका से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों नौजवानों के नहर से शव मिले है तीसरे नौजवान की नहर में गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।























