
नई दिल्ली. (विश्ववार्ता):फाइनल मुकाबले में चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हरा दिया। चेल्सी ने यह ऐतिहासिक चैंपियंस लीग दूसरी बार अपने नाम की है। चेल्सी ने दूसरे हाफ में जीत हासिल की, वहीं सिटी के कप्तान केविन मैच के दौरान चोटिल हो गए।ज्यादातर समय मैच में सिटी की टीम चेल्सी पर दबाव बनाती रही, मैच में ज्यादातर समय के लिए सिटी के पास ही गेंद थी और उसके प्लेयर्स ने 608 पास किए, वहीं चेल्सी ने कम गेंद पास होने के बावजूद अच्छा खेल खेला, उसके खिलाड़ियों ने सिर्फ 403 पास किए।



















