
फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआणा मामले मे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अहम बैठक आज
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में मौत की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआणा के लिए आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बैठक करने जा रही है। इस बैठक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दमदमी टकसाल सहित कुल 11 सिख संगठनों को न्योता दिया गया है। बैठक में राजोआणा की सजा को उम्र कैद में बदलवाने की रणनीति तैयार होगी।
राजोआना द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को पत्र लिखकर दया याचिका वापस लेने की मांग करने के कुछ दिनों बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया। उन्होंने याचिका वापस न लेने पर 5 दिसंबर से भूख हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी थी।























