
फरीदाबाद में PM ने किया अमृता अस्पताल का उद्घाटन
एशिया का सबसे बड़ा निजी अस्पताल
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यहां मौजूद सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और अन्य। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेलीकाप्टर से पहुंचकर अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, अमृतानंदमयी मठ की प्रमुख मां अमृता, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे।























