
प्लाट घोटाले मामले मे पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल आज होगें विजीलैंस के समक्ष पेश
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) प्लाट घोटाले मामले मे पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को विजीलैंस ने दूसरी बार सम्मन जारी कर पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले 23 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा था लेकिन पीठ में दर्द होने के कारण वह पी.जी.आई. में इलाज करवा रहे थे इसकी जानकारी उनके वकील सुखदीप सिंह भिंडर ने विजीलैंस को दी थी।
माना जा रहा है कि आज मनप्रीत बादल अपने वकील को साथ लेकर विजीलैंस दफ्तर पहुंचेंगे। विजीलैंस द्वारा पूछताछ के लिए सवालों की एक लंबी सूची तैयार की है और पूछताछ के लिए विजीलैंस के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हाईकोर्ट के निर्देश पर वह अपना पासपोर्ट पहले ही अपने वकील जरिए विजीलैंस को जमा करवा चुके है।





















