
प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत
इस तारिख तक बकाया जमा करवाने पर मिलेगी यह छूट
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को बड़ी राहत दी गई है, जिसके तहत 31 दिसंबर तक बकाया जमा करवाने पर ब्याज-पेनल्टी की माफी मिलेगी।
इस संबंधी लोकल बॉडीज विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी द्वारा जो नोटिफिकेशन जारी की गई है, उसके मुताबिक 31 दिसंबर तक बकाया जमा करवाने पर ब्याज-पेनल्टी की माफी मिलेगी। जिस डेडलाइन के खत्म होने के बाद बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर फिर से ब्याज-पेनल्टी की शर्त लागू होगी।
























