प्रायश्चित पूजा के साथ आज शुरू होगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया।
भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण द्वार लग गया है। सागौन की लकड़ी पर सोने की परत को चढ़ाया गया है। इस द्वार के ठीक समाने भगवान रामलला का गर्भगृह है, यहीं से भक्तों को रामलला के दर्शन होंगे। वहीं, आज से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत होने जा रही है जो 22 जनवरी तक जारी रहेगा।