
उनका तीन दिवसीय दौरा 19 जनवरी को शुरू होकर 21 जनवरी को संपन्न होगा. इस दौरान वह महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई विकास परियोजनाएं लांच करेंगे साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 20 जनवरी को तमिलनाडु के त्रिची जाएंगे। वह यहां श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने चार दिन तक त्रिची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। त्रिची के जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के समय ड्रोन सहित कोई भी वस्तु उड़ाने वाले के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर चेन्नई में 22,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन और पीएम मोदी के दौरे कारण पुलिस ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया है। ड्रोन और अन्य हवाई वस्तुओं को उड़ाने पर रोक लगाई गई है।





















