
प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल पर टूटा दुखों का पहाड, हुआ मां का निधन
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जानकारी के अनुसार कंवर ग्रेवाल की मां मनजीत कौर का गत रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे पर गए गायक कंवर ग्रेवाल को अपनी मां के निधन की दुखद खबर मिली।
इसके बाद वह अपना दौरा रद्द कर वापिस लौट रहे हैं।कंवर ग्रेवाल की मां बीते कुछ समय से बीमार थी और उनका मोहाली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस खबर से कलाकार के प्रशंसकों को झटका लगा है। कंवर ग्रेवाल के लौटने के बाद उनकी मां मनजीत कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।





















