प्रधानमंत्री MODI को मिली जान से मारने की धमकी
युवक ने खुद को बताया हरियाणा का बदमाश
चंडीगढ़, 30 जून (विश्ववार्ता) पीएम नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के एक वायरल वीडियो के आधार पर हरियाणा के सोनीपत में मामला दर्ज किया गया है। युवक सोनीपत के गांव मोहाना का बताया जा रहा है। युवक बोला कि हम हरियाणा के बदमाश मोदी को भी गोली से उड़ा देंगे। आरोपी युवक वीडियो में खुद को सोनीपत के गांव मोहाना का बता रहा है। सोनीपत मोहाना थाना पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
























