प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 9वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया
कहा जिनके जहन में लोकतंत्र होता है, वे जब संकल्प करके चल पड़ते है
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) पीएम मोदी ने सोमवार सुबह लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। यह 9वां मौका है, जब उन्होंने भारत के पीएम के तौर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा तिरंगा आन बान शान के साथ लहरा रहा है। मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा भारत लोकतंत्र की जननी है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। जिनके जहन में लोकतंत्र होता है, वे जब संकल्प करके चल पड़ते हैं तो उनका सामर्थ्य दुनिया की बड़ी-बड़ी सल्तनतों के लिए भी संकट का काल लेकर आता है।