प्रधानमंत्री मोदी एससीओ की बैठक में भाग लेने समरकंद पहुंचे
SCO की बैठक में भाग लेंगे PM मोदी
चंडीगढ, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता):शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए पीएम मोदी उज्बेकिस्तान पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15-16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान जाएंगे। सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हिस्सा लेंगे ये नेता यूक्रेन-रूस जंग के बाद पहली बार एक मंच पर होंगे।