
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 3 दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में दी। यह शिखर सम्मेलन सूरत में हो रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता और मूल्य निर्माण को बढ़ावा देना है





















