प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आग लगने वाले मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए देने का किया ऐलान
जैतो,14 मई ( रघुनंदन पराशर ) प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा कि पी.एम. श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आग लगने की हृदयविदारक दुर्घटना के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिल्ली में आग-दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएंगी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा है कि दिल्ली में आग लगने की हृदयविदारक दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि पर बहुत दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं। मैं कामना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।





















