
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जाएंगें उतराखंड दौरे पर
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानि की शुक्रवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान देहरादून में आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में 1000 लोगों की मानव श्रृंखला के बीच उत्तराखंड के लोक कलाकार संस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पीएम का स्वागत करेंगे. पीएम मोदी उत्तराखंड में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. 8 तारीख से देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट शुरू हो रहा है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
उत्तराखंड में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बड़े स्तर तैयारियां की गई हैं, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. पीएम मोदी आठ दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए के हेलीपैड पर उतरेंगे. यहां से वन अनुसंधान केंद्र जाएंगे जहां कार्यक्रम होना है. इस मार्ग पर करीब 1 किलोमीटर तक 1000 लोगों की मानव श्रृंखला के बीच उत्तराखंड के लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
पीएमओ ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर, 2023 को देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023′ का उद्घाटन सुबह लगभग 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य विषय ‘शांति से समृद्धि’ है। पीएमओ ने कहा कि उत्तराखंड को निवेश के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ‘उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023’ एक कदम है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपतियों सहित अन्य लोग शामिल होंगे।























