
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग देश को करेंगे समर्पित
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग देश को समर्पित करेंगे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इयह टनल 13,000 फुट ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग है। डबल लेन वाला यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा।
पीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को सुबह लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे. सुबह साढ़े 10 बजे अरुणाचल के ईटानगर जाएंगे और वहां ‘विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. वे यहां सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे और लगभग 10,000 करोड़ रुपये की उन्नति योजना का शुभारंभ करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में लगभग 55,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में लगभग 55,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।





















