
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन
15 मिनट में 2 घंटे का सफर, ऑटो-बाइक बैन
100KM की रफ्तार से दौंड़ेगी कारें…
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) आज (12 जनवरी) को समुद्र पर बने हुए भारत के सबसे लंबे पुल (अटल सेतु) का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. मुबंई शहर के संपर्क को मजबूत करने के लिए ये पुल अहम भूमिका निभाएगा। ये पुल हजारों करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके अलावा नासिक में पीएम मोदी 27वें यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन भी करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी का रोड शो भी होगा जिसके बाद वह नासिक के प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं पीएम मोदी नवी मुंबई के सार्वजिनिक कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र को विकास की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।
सिक्स लेन वाले इस ब्रिज पर हर रोज 70 हजार से अधिक गाड़ियों का ट्रैफिक चल सकता है।
पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे फर्राटा रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी जिससे घंटों का सफर मिनटों में तय होगा।
वहीं, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
करीब 22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 15-20 मिनट लगेगा।
इससे करीब डेढ़ से दो घंटे से ज्यादा का वक्त बचेगा।
इतना ही नहीं एक आकलन के मुताबिक हर गाड़ी से करीब 300 रुपये का ईंधन बचेगा।
इस पुल को बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है।
सिक्स लेन के अलावा इसमें दोनों तरफ एक-एक एग्जिट लाइन का भी इंतजाम किया गया है।
साथ ही यह पुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 190 सीसीटीवी कैमरे से लैस है।





















