प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। NIA ने धमकी भरे ईमेल को लेकर मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया है. यह जानकारी गुजरात पुलिस के अलावा PM की सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों से साझा की गई है। धमकी भरे के ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
बता दें, इस धमकी भारी ईमेल में PM मोदी को जान से मारने की बात कही गई है। सिर्फ इतना ही नहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट नामक स्टेडियम को भी उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा ईमेल ये भी लिखा हुआ था की 500 करोड़ रुपये और साथ ही जेल में बंद डॉन लॉरेंस बिश्नोई की रिहाई का भी जिक्र किया हुआ है। NIA ने जानकारी पीएम सिक्योरिटी और दूसरे राज्यों की पुलिस से साझा की है।