
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत किया श्रमदान
रेसलर अंकित बैयनपुरिया के साथ की सफाई
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्हें स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में ’75 डे हार्ड चैलेंज’ पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया भी हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. दोनों ही लोगों को सफाई करते हुए और झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है.
पीएम मोदी ने अंकित बैयनपुरिया के साथ साफ-सफाई की। इस दौरान दोनों ने ‘फिटनेस स्वच्छता के साथ किस तरह से जुड़ी है’ इस पर बात की। अंकित ने पीएम को बताया कि पहले से ज्यादा अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं।























