
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द मिलेगे पंजाब सीएम भगवंत मान
इस मुद्दे को लेकर जल्द होगी बातचीत
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता): पंजाब मुख्मयंत्री भगवंत मान जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार सी.एम. मान पंजाब के पेंडिंग फंड को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे।
आपको बता दें कि केंद्र की ओर से पंजाब का 5800 करोड़ का फंड पेंडिंग है। इसमें आर.डी.एफ. के 3600 करोड़ रुपए, एन.एच.आर.एम. के 600 करोड़ रुपए पेंडिंग हैं। इसके साथ ही स्पेशल कैपिटल असिस्टेंट फंड के लिए भी 1600 करोड़ रुपए पेंडिंग हैं।























