
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेगें दिल्ली में ‘आइकॉनिक वीक’ का उद्घाटन
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में ‘आइकॉनिक वीक’ का उद्घाटन करेंगे, इस दौरान जन समर्थ पोर्टल भी लॉन्च होगा। पीएमओ के बयान के मुताबिक, छह जून से 11 जून तक आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी क्रेडिट से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लिए ‘जन समर्थ पोर्टल’ की भी शुरुआत करेंगे।






















