
प्रधानमंत्री को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ई-मेल भेजकर दी की था जान से मारने की बात
चंडीगढ,27 नवंबर (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक युवक ने पीएम मोदी को ई-मेल कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुजरात के अहमदाबाद की एटीएस नेदबिश देकर आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि युवक का नाम अमन सक्सेना है और उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी है। वहीं इस मामले में गुजरात के एक युवक और युवती के भी शामिल होने की जानकारी मिली है।





















