
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मोहाली में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा, पूरे इलाके में धारा 144 लागू
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल पंजाब दौरे को लेकर मोहाली में कड़े सुरक्षा पहरा हो गया है। प्रधानमंत्री होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वही चंडीगढ मे भी दौरे को लेकर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये है। समारोह स्थल के 2 किमी इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इलाके को नो फ्लाई जोन बना दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पिछली बार सुरक्षा चूक के चलते इस बार करीब 7 हजार जवान ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। बता दें कि पीएम के दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले की साजिश पर केंद्रीय जांच एजेंसी के अलर्ट जारी किया है। वहीं चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट है। पुलिस ने शहर के सभी बार्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























