
प्रचंड गर्मी से बेहाल समूचा उत्तर भारत
पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यो मे मचा हाहाकार, अभी कोई राहत नहीं …
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
गर्मी में बचने के लिए ये उपाय करे
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) प्रचंड गर्मी से समूचा उत्तर भारत इस समय बेहाल हो उठा है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भीषण गर्मी महसूस की जा रही है, यह अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसी ही बनी रहेगी। पंजाब व पडोसी राज्यो मे जहां धूप तन को झुलसाते हुए पसीने छुटा दे रही है तो वहीं गर्म हवा ने अलग से बुरा हाल कर रखा है बरहाल, गर्मी से लोग बेहद बेहाल नजर आ रहे हैं। लोगों की घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है
इस गर्मी से अभी कोई राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में गिरावट नहीं आएगी बल्कि अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है बतादें कि, बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है
बतादें कि, गर्मी में पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए पहली बात पानी ज्यादा से ज्यादा पियें कोल्ड ड्रिंक की जगह नारियल पानी, ताजे जूस, बेल के शरबत का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद रहेगा दही-छाछ, म_ा-लस्सी का सेवन करें इसके साथ खीरा-ककड़ी की सलाद खूब खाएं






















