
पैरोल खत्म होने के बाद सुनारिया जेल पहुंचे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
चंडीगढ़, 19 अप्रैल ( विश्ववार्ता) पैरोल खत्म होने के बाद डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल पहुंचे. राम रहीम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत से रोहतक लाया गया।
बता दें कि डेरा प्रमुख साध्वी यौन उत्पीड़न, पत्रकार छत्रपति और रंजीत हत्याकांड मामले में 2017 से जेल की सजा काट रहे हैं. राम रहीम को इस साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की छुट्टी मिली थी।























